Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में नहीं हैं रेडियोलॉजिस्ट, मरीजों का अल्ट्रासाउंड बंद

 
[caption id="attachment_367293" align="aligncenter" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chaibasa-Sadar-Hospital-Altrasound-750x918.jpg"

alt="" width="750" height="918" /> चाईबासा सदर अस्पताल का बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड सेंटर.[/caption] Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन द्वारा और प्राइवेट संस्था वर्ल्ड मैप द्वारा मरीजों को अल्ट्रासाउंड किया जाता था. अब यहां एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं. इस कारण मरीजों का अल्ट्रासाउंड बंद कर दिया गया है. यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषकर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती माताओं का अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है. इससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं. उन्हें प्राइवेट क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है, जहां अधिक पैसे भी देने पड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-anganwadi-and-phc-running-in-the-same-building-for-years-in-putru-village/">गालूडीह

: पुतरु गांव में वर्षों से एक ही भवन में चल रहा आंगनबाड़ी व पीएचसी
सदर अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट लगभग एक महीने से नहीं आ रही हैं. इसी तरह वर्ल्ड मैप की रेडियोलॉजिस्ट भी तीन महीना पहले काम छोड़कर बाहर चली गई हैं. दोनों के नहीं रहने से अल्ट्रासाउंड का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है. इस बाबत स्वास्थ्य कर्मियों और पदाधिकारियों से पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि वर्ल्ड मैप की तरह अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट भी काम छोड़ दी हैं. अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि दूसरा रेडियोलॉजिस्ट खोजा जा रहा है. मिल जाने पर पुनः अल्ट्रासाउंड का काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण ही अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही