Search

चाईबासा : गणतंत्र दिवस के परेड का अभ्यास शुरू

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा. इस दौरान होने वाले परेड का शुक्रवार को चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में प्रचारी प्रवर मंशू गोप के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास शुरू किया गया. परेड एवं मार्च पास्ट में एकरूपता सुनिश्चित हो. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-pranpratistha-utsav-in-ayodhya-a-grand-kalsha-yatra-will-be-held-in-nirsa-on-22nd/">धनबाद

: अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
इस आशय के लिए 20 और 23 जनवरी को भी पूर्वाभ्यास निश्चित है. तदुपरांत 24 जनवरी-2024 को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास होगा. इसका जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा. परेड के पूर्वाभ्यास में सीआरपीएफ, जिला सशस्त्र बल, सहायक पुलिस (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड, एनसीसी- टाटा कॉलेज व स्काउट एंड गाइड शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-reached-ayodhya-visited-ramlala-and-hanumangarhi-took-stock-of-preparations-for-22/">योगी

आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया

किरीबुरु : शीतलहर के बाद केवी मेघाहातुबुरु स्कूल का समय बदला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Dr-Ashish.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड में अचानक बढी़ ठंड व शीत लहर की वजह से तथा झारखण्ड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद 20 जनवरी से 25 जनवरी तक केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के समय में परिवर्तन किया गया. विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय डा आशीष कुमार ने बताया कि शीत लहर के कारण झारखंड सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने के लिए, विद्यालय के चेयरमैन की सहमति से 20 से 25 जनवरी तक स्कूल का समय सुबह 09.50 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक बदल दिया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-pranpratistha-utsav-in-ayodhya-a-grand-kalsha-yatra-will-be-held-in-nirsa-on-22nd/">धनबाद

: अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-School-Badla.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु स्कूल के बच्चों के लिये स्कूल बस सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु प्रबंधन उपलब्ध कराती है. इसके मद्देनजर सेल प्रबंधन का कार्य बसों की वजह से प्रभावित नहीं हो, इस वजह से बीच का रास्ता निकालते हुये स्कूल का मुख्य समय उक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय के 12वीं के छात्र-छात्राओं का प्रैक्टिकल परीक्षा चल रहा है, इस हेतु प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल बच्चे एक घंटा पहले विद्यालय आयेंगे, ताकि उनकी परीक्षा बाधित नहीं हो सके. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-reached-ayodhya-visited-ramlala-and-hanumangarhi-took-stock-of-preparations-for-22/">योगी

आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया
दूसरी तरफ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह वीडियो पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव का बताया जा रहा है. जहां बच्चों को इस ठंड व शीतलहर के बीच पढ़ाने हेतु शिक्षक द्वारा स्कूल में अलाव (आग) जलाकर बच्चों को अलाव के चारों तरफ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है. यह वीडियो किस विद्यालय का है उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है तथा वीडियो की सत्यता की पुष्टि लगातार न्यूज नहीं करता है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-mega-eye-check-up-camp-from-january-29-at-gurupad-teachers-training-college/">गढ़वा

: गुरुपद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 29 जनवरी से मेगा नेत्र जांच शिविर

चक्रधरपुर : शांति समिति की बैठक में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Shanti-Samiti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चक्रधरपुर में विभिन्न हिंदू संगठन द्वारा होने वाले 20 जनवरी से होने वाले कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के संबध में शुक्रवार को चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई.बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, एलआरडीसी केके मुंडू, अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-reached-ayodhya-visited-ramlala-and-hanumangarhi-took-stock-of-preparations-for-22/">योगी

आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Shanti-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक के दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने मौजूद सभी समितियों के पदाधिकारियों से निकाले जाने वाले जुलूस की रूट चार्ट, भीड़ में मौजूद होने वाले लोगों की संख्या, आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा बरतने, मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम इत्यादि की जानकारी ली. मौके पर पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि चक्रधरपुर पर विशेष ध्यान रखा जाता है. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण नहीं करने,भड़काऊ गाना नहीं बजाने, जुलूस के दौरान किसी प्रकार का हथियार नहीं रखने सबंधित निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-pranpratistha-utsav-in-ayodhya-a-grand-kalsha-yatra-will-be-held-in-nirsa-on-22nd/">धनबाद

: अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा
पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सभी को मिलकर करना है.उन्होंने कहा की जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.इसलिए कोई विधि व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश न करें.उन्होंने कहा की जुलूस के दौरान जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेंगे.अगर माहौल बिगड़ता है तो पुलिस अपने तरीके से कारवाई करेगी. इसके लिए समिति भी ध्यान रखें.शोभा यात्रा या जुलूस में व्यवस्था बिगाड़ने वालों को शामिल न किया जाए. बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता शेष नारायण लाल, पोरेस मंडल, सौरभ अग्रवाल, अनवर खान, निक्कू सिंह के अलावे विभिन्न आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-republic-day-celebrations-and-preparations/">रांचीः

गणतंत्र दिवस समारोह, तैयारियों को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा : मेहनत और लगन से मिलेगा लक्ष्य : सुरेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Khiladi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : अमिता यूथ क्लब द्वारा सुनियासाई मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सावैयां उपस्थित हुए, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस तरह फुटबॉल के मैदान में विपक्ष टीम को हराने के लिए खिलाड़ी मेहनत करते हैं उस मेहनत को हमेशा बरकरार रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है. इस क्षेत्र के खिलाड़ी गरीब घरों से आते हैं. गरीबी कभी भी मेहनत के आगे नही आती जिसका उदाहरण पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे महान फुटबॉल खिलाड़ी हैं. वर्तमान में झारखंड सरकार खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई नई योजनाएं चला रही हैं. जिसका स्थानीय खिलाड़ियों को काफी लाभ प्राप्त हो रहा है. फाइनल मुकाबला विजय एफसी एवं कारू बॉयज के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-barinagar-moharram-committee-celebrated-urs-sharif-of-khwaja-moinuddin-chishti/">जमशेदपुर

: बारीनगर मोहर्रम कमेटी ने मनाया ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ
इसमें विजय एफसी ने कारू बॉयज को टाई ब्रेकर में एक शून्य से पराजित कर दिया. जहां विजय एफसी को पुरुस्कार के रूप नगद बीस हजार एवं एक खस्सी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुरेश सावैयां द्वारा प्रदान किया गया. उपविजेता टीम कारू बॉयज को पन्द्रह हजार एवं एक खस्सी प्रतियोगिता के अतिथि एवं युवा कांग्रेस के जगगनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेस्सा द्वारा दिया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष बामिया बानरा, तुराम बानरा, रामसिंह बानरा, बबलू पान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leaders-warning-if-chief-minister-hemant-is-touched-he-will-set-jharkhand-on-fire/">आदिवासी

नेताओं की चेतावनी – मुख्यमंत्री हेमंत को छुआ भी तो झारखंड में आग लगा देंगे

चाईबासा : भड़काऊ भाषण और गाना हर हाल में वर्जित : डीसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-DC-Baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर और जेएसएससी परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे हैं. बैठक में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी दिया गया कि विधि व्यवस्था के संधारण हेतु कल से आगामी 23 जनवरी तक ज़िले मे मजिस्ट्रेट और पुलिस फ़ोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-pranpratistha-utsav-in-ayodhya-a-grand-kalsha-yatra-will-be-held-in-nirsa-on-22nd/">धनबाद

: अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा
सभी थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी. सभी थाना क्षेत्र प्रति दो घंटों में अपने क्षेत्र की ख़ैरियत की सूचना कंट्रोल रूम को करेंगे. पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करेंगे. सभी थाना क्षेत्र और अनुमंडल स्तर पर शांति समिति का बैठक आयोजित करेंगे और अपने क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान रखेंगे किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण और भड़काऊ गाने हर हाल में वर्जित है. रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाले गए जुलूस यात्रा की वीडियोग्राफी करना भी अवश्य सुनिश्चित की जाएगी सोशल मीडिया सेल का गठन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया पर पैनी नज़र नज़र रखी जाएगी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट को शेयर करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-reached-ayodhya-visited-ramlala-and-hanumangarhi-took-stock-of-preparations-for-22/">योगी

आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया

जेएसएससी परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिले में बने 28 केंद्र

जेएसएससी परीक्षा को लेकर ज़िले में कुल 28 केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 18 केंद्र चाईबासा में और 10 केंद्र चक्रधरपुर में अवस्थित है. सभी केंद्रों में तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और फ्लाइंग स्कॉट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाएगा. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित परीक्षा केन्द्रों का जांच कर उसमें पेयजल/शौचालय केंद्रों के अंदर समुचित लाइट की व्यवस्था साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था, समुचित बेंच - डैक्स की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे. जिला उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के निकटतम निशुल्क धर्मशाला या निशुल्क रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. साथ ही साथ संबंधित स्थल का संपर्क सूत्र भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में अंकित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-republic-day-celebrations-and-preparations/">रांचीः

गणतंत्र दिवस समारोह, तैयारियों को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp