Search

चाईबासा : बैठक में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Chaibasa (Sukesh Kumar): चाईबासा परिसदन में मंगलवार को कांग्रेस के सदर प्रखंड के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को पंचायत स्तर से लेकर घर-घर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा एवं जिला अध्यक्ष मौजूद थे. सदर प्रखंड के पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को घर-घर पहुंचाने में मदद करें, एक सांसद के रूप में उन्होंने हर ज्वलंत समस्याओं को लेकर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी है. गांव-गांव में बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा लोगों को कैसे मिले इसके लिए प्रयत्नशील रही हूं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-changes-in-the-time-of-anganwadi-centers-in-view-of-rising-heat/">चांडिल

: बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ परिवर्तन

कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने का आह्वान

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर तथा सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाएं. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने एवं मजबूती के साथ अपने हक व अधिकार की बात जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, त्रिशानु राय, सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैंया, पुर्ण चन्द्र सवैंया, जोलेन सवैंया, गुनाराम देवगम, मथुरा चंपिया, प्रिंस देवगम, गोपाल बोदरा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp