Search

 
 
 

चाईबासाः सभी CHC में 3 महीने में सिजेरियन प्रसव की सुविधा बहाल करें- डीसी

डीसी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन महीने में सिजेरियन प्रसव व सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार ने शुक्रवार को चाईबासा स्थित समाहराणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बिजली व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही आगामी तीन महीनों में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिजेरियन प्रसव की सुविधा बहाल करने सहित सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चहारदीवारी निर्माण व सीएचसी में एमटीसी का प्रस्ताव भेजने को कहा.

बैठक के दौरान डीसी ने बारिश के मौसम के मद्देनजर मलेरिया व अन्य बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष कार्य करने की बात कहीं. ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने समेत अन्य कई निर्देश दिए. बैठम में डीडीसी संदीप मीणा, सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माझी व जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही