Search

 
 
 

चाईबासा : केयू के निःशुल्क कोचिंग सेंटर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 100 विद्यार्थियों का हुआ चयन

 
Chaibasa (Sukesh kumar ) : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के निःशुल्क कोचिंग सेंटर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. विधार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर देख सकते हैं. मेरिट के आधार पर कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया. होली के पश्चात कक्षाएं आरंभ हो जाएगी. सुबह आठ बजे से कक्षा होगी. इसके अलावा शाम को भी अलग से कक्षाएं होगी. मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-police-arrived-to-arrest-imran-huge-crowd-of-supporters-at-residence-fawad-warned-shehbaz/">पाकिस्तान

: इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड, फवाद ने शहबाज को चेताया

परीक्षा में 120 विद्यार्थी हुए थे शामिल

परीक्षा में कुल 120 विद्यार्थी शामिल हुए थे. पीजी विभाग के ए ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर कोचिंग सेंटर बनाया गया है. निःशुल्क कोचिंग सेंटर के को-ऑडिनेटर डॉ. विष्णु सिन्हा ने कहा कि कोचिंग सेंटर में जेपीएससी, रेलवे, टेट, एसएससी के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी. निर्धारित समय पर विद्यार्थी क्लास में पहुंचकर इसका लाभ ले सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही