Search

 
 
 

पाकिस्तान : इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आवास पर समर्थकों की भारी भीड़, फवाद ने शहबाज को चेताया

 
Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशखाना मामले में गिरफ्तार होंगे. खबर है कि इस्लामाबाद पुलिस उनके घर पर पहुंच गयी है. बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद पुलिस की टीम इमरान खान के लाहौर के जमां पार्क स्थित आवास पर मौजूद है. इमरान खान के घर के बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ जमा है. लोग नारेबाजी कर रहे हैं. उनका कहना है कि इमरान खान को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार होने नहीं देंगे. उग्र भीड़ को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने लाहौर पुलिस से सहायता मांगी है. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-explosion-in-oxygen-plant-6-people-killed-more-than-30-injured/">बांग्लादेश

: ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट, 6 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा के घायल होने की खबर

28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी  हुआ

जान लें कि इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. इमरान पर विदेशों से मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा न कर खुद के लिए इस्तेमाल करने और बाजार में बेचने का आरोप लगा है. इस मामले में इमरान खान को पाकिस्तानी चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित किये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें :  बोले">https://lagatar.in/said-rahul-i-have-never-insulted-my-country-it-also-said-modi-does-not-have-a-magic-wand/">बोले

राहुल, मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया…यह भी कहा, मोदी के पास जादू की छड़ी नहीं है…

 इमरान की गिरफ्तारी से देश में स्थिति और बिगड़ जायेगी

सूत्रों के अनुसार इस्लामाबाद पुलिस पीटीआई प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में है. सूत्रों के अनुसार कानूनी आवश्यकताएं पूरी किये जाने पर इमरान खान को गिरफ्तार किया जाएगा. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने इमरान खान कीगिरफ्तारी की खबरों पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहबाज शरीफ की सरकार इमरान खान के खिलाफ कदम उठाती है तो देश में स्थिति और बिगड़ जायेगी. फवाद ने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा. कहा कि मैं अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि देश को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमां पार्क पहुंचने का भी आह्वान किया.

इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए

जमां पार्क में मीडिया से बात करते हुए, इस्लामाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमरान खान तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए हैं. हमें पता चला है कि वे लाहौर में हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. इस्लामाबाद पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा, कि लाहौर पुलिस हमारी मदद कर रही है. समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए जमां पार्क की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही