Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खेलो इंडिया आर्चरी टूर्नामेंट में रीता करेगी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व

Chaibasa (Sukesh Kumar) : 22-23 मार्च 2024 को जिला खुंटी, झारखंड में आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट जोनल ओपन आर्चरी टूर्नामेंट मे तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, सिकुरसाई, चाईबासा के तीरंदाज रीता सावैयां ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रिकर्व राउंड (आधुनिक धनुष) के व्यक्तिगत ओलम्पिक राउंड 70 मीटर की दूरी मे कांस्य पदक सहित 10,000/-(दस हजार रुपए मात्र) जीता. यह प्रतियोगिता भारतीय तीरंदाजी संघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में प्रायोजित हेतु झारखंड तीरंदाजी संघ एवं जिला तीरंदाजी संघ, खूंटी द्वारा आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-preparations-for-16-hour-wide-harinam-sankirtan-in-full-swing/">बहरागोड़ा

: 16 पहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन की तैयारियां जोरों पर
प्रतियोगिता में कुल पांच राज्य भाग थी जिसमें उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पशि्चम बंगाल, बिहार एवं झारखंड आदि. पूरे भारत में ऐसे पांच जोनल विभिन्न राज्यों में आयोजित किया गया. रीता विजेता बनने पर पशि्चमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, उपाध्यक्ष तुरी सुन्डी, राजेन्द्र गुईया ,सुशील कुमार सिंकू, सचिव सह प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू,कोषाध्यक्ष सुमित बलमुचु तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, सुधीर पाठ पिंगुवा, तेज नारायण देवगम, सुभाष जोंको,शैलेन्द्र सावैयां, रमेश जेराई, सुमित सिंकू, गंगाधर नाग, जानो पुरती सिंकू, कन्हैया लाल, गुनाराम,जगरन्नाथ,बबिता,शीतल, भीमसेन आदि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-arrested-for-possessing-and-selling-illegal-liquor-huge-quantity-of-liquor-recovered/">हजारीबाग

: अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

चक्रधरपुर : युवान शर्मा का आया फागुन आया भजन मचा रहा धूम

  • यूट्यूब पर रीलिज के बाद से लोगों की पसंद बना भजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-Nanhe-Fagun.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रींगस से खाटू जाएंगे...एक निशान उठाएंगे...बाबा को चढ़ायेंगे... यह गाना इन दिनों चक्रधरपुर में होली पर्व के दौरान धूम मचा रहा है.चक्रधरपुर के नन्हें भजन गायक युवान शर्मा के इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है. यूट्यूब के यूकी म्यूजिक पर इस भजन को रिलीज किया गया है,जिसके बाद से ही यह लोगों की पसंद बन गया है.चक्रधरपुर के अलावे अन्य जगहों पर भी बाबा खाटू श्याम के भक्त इस भजन को खूब पसंद कर रहे हैं.चक्रधरपुर के बाटा रोड में रहने वाले सात वर्षीय युवान का पहला भजन रिलीज किया गया है.खाटू श्याम व बालाजी के होने वाले कार्यक्रम में भी युवान भजन गाया करता है.युवान चक्रधरपुर के संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-arrested-with-huge-quantity-of-liquor-and-ganja-in-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा में भारी मात्रा में शराब व गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
कम उम्र ही युवान अपने भजनों से हर किसी का चहेता बन बैठा है.आया फागुन आया भजन में ट्वींकल..ट्वींकल लीटिल स्टार हमको बुलाये लखदार भजन के इन पंक्तियों को लेकर बच्चों के बीच भी यह भजन लोकप्रिय बना हुआ है.इस भजन के गीतकर व संगीतकार कोलकाता के नीतेश शर्मा है. जबकि वीडियो एडटिंग दिल्ली के दीपक क्रिएशन की ओर से किया गया है. वहीं इस भजन के वीडियो को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ व अन्य स्थानों पर शूट किया गया है. युवान के पिता अमित शर्मा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर युवान के इस भजन के रिल्स छह लाख से अधिक बार देखा गया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-christians-celebrated-palm-sunday-remembered-the-love-and-sacrifice-of-jesus/">रांचीः

मसीहियों ने मनाया पाम संडे, प्रभु यीशु के प्रेम और बलिदान को किया गया याद

माता-पिता भी हैं भजन गायक

युवान के माता-पिता भी भजन गायक है. युवान के पिता चक्रधरपुर के बाटा रोड निवासी अमित शर्मा व मां शीतल शर्मा दोनों भजन गायक है. अमित व शीतल लगभग बीस सालों से भजन गा रहे हैं. इन दोनों के कई भजन एलबम भी काफी लोकप्रिय रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही