Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः भारी बारिश से उफनाईं नदियां, हिरणी फॉल जाने पर रोक

हिरणी फॉल के पास पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. फॉल के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी का बहाव हो रहा है.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur : मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र के नदी, नाले उफान पर हैं. जिले के बंदगांव प्रखंड के पर्यटन स्थल हिरणी फॉल भी उफनाया हुआ है. नदी व झरने के बढ़े जल स्तर व खतरे को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है. हिरणी फॉल के पास पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. हिरणी फॉल के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी का बहाव होने के कारण वहां तैनात पर्यटनकर्मी लगातार नजर बनाए हुए हैं.

https://lagatar.in/exclusive-conversation-about-extortion-from-an-employee-of-a-placement-agency-involved-in-liquor-scam-goes-viral 

इधर, बंदगांव प्रखंड की संजय नदी का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है.नदी के नजदीक सुबान साई, मंडल टोला, नायक टोला, कालंदी टोला, साहू टोला समेत नदी के किनारे घर बनाकर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही