Search

 
 
 

चाईबासा : सिहपोखरिया से बलंडिया तक सड़क जर्जर

 
Chaibasa(Ramendra kumar sinha) : सिहपोखरिया से बलंडिया तक सड़क काफी जर्जर स्थिति में है. प्रतिदिन इस सड़क से होकर आने जाने वाली गाड़ियों के चालक को सड़क के गड्ढे की स्थिति का पता है. इस कारण वे उस जगह पर वाहन सम्भल कर चलाते है. यदि थोड़ा भी बैलेंस गड़बड़ हुआ तो दुर्घटनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-women-took-to-the-streets-in-protest-against-the-incident/">मणिपुर

: घटना के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस से हुई झड़प, अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार

वर्षा के कारण सड़क कहा पर कहा खराब है पता नहीं चल पाता

सड़क निर्माण के 12 वर्ष हो गये है पर इसके निर्माण के बाद से आज तक इसकी मरम्मत के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ. पिछले दिनों चाईबासा हाट गम्हरिया सड़क जब ज्यादा गड्ढे में तब्दील हो गई तो मुख्य सड़क पर चलने वाले भारी वाहन इस रोड पर चलने लगे. इस समय से इस सड़क के बुरे दिन आरंभ हो गये. आज स्थिति यह है कि वर्षा के कारण सड़क कहा पर कहा खराब है पता नहीं चल पाता है. यह मार्ग मझगांव तथा कुमारडुंगी से चाईबासा आने के लिये शॉर्ट रूट है. चूकि हाट गम्हरिचा चाईबासा एनएच की मरम्म्ती करण का कार्य किया जा रहा है. इस कारण भारी वाहनों का अब इस रूट पर चलना कम हुआ है फिर भी कुछ वाहन चल रहे है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cgm-kamal-bhaskars-dream-of-10-million-production-will-not-be-fulfilled-rama-pandey/">नोवामुंडी

: सीजीएम कमल भास्कर का 10 मिलियन उत्पादन का सपना नहीं होगा पूरा – रामा पांडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही