Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब ने चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डस्टबिन वितरित किया. इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया. यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष ने बताया की सेमिनार में रोटरी क्लब के उपराज्यपाल अनिल शर्मा ने स्वच्छता पर वक्तव्य दिया. अनिल शर्मा ने कहा की रोटरी स्वच्छता पर बहुत पहले से कार्य करती आ रही है और अपने स्थापना काल से ही सामुदायिक शौचालय एवं स्वच्छता पर कार्य करती रही है. इस विषय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा की छात्र जीवन में स्वच्छता पर जोर देना कुशलता पर जोर देने के बराबर है. झींकपानी थाना के थाना प्रभारी रवि रंजन ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-remembered-on-martyrs-day/">गिरिडीह
: शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव
: जेएलएन कॉलेज में शोध पत्र तैयार करने के विषय पर कार्यशाला आयोजित
: शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव
युवाओं को अपनी जिम्मेवारी का एहसास होना आवश्यक
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिम्मेदारी एवं संयम से वाहन चलाना बहुत आवश्यक है. युवा वर्ग को सड़कों पर विशेष संयम बरतने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा की युवा वर्ग देश के भविष्य हैं. उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना अति आवश्यक है. इस कार्यक्रम में टाटा कॉलेज के राजनीतिशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरीश कुमार ने G20 की भारत के संदर्भ में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने बताया की विश्व के बहुत महत्वपूर्ण संगठनों में से एक G20 की अध्यक्षता भारत को मिलना पूरे देश एवं देशवासियों के लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-workshop-organized-on-the-subject-of-research-paper-preparation-in-jln-college/">चक्रधरपुर: जेएलएन कॉलेज में शोध पत्र तैयार करने के विषय पर कार्यशाला आयोजित
Leave a Comment