Search

 
 
 

चाईबासा : BOB के बाहर पिस्टल की नोंक पर पांच लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद

चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शहर के बीचो-बीच बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर पेट्रोलपंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट हुई है. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास घटी है.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa :  चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शहर के बीचो-बीच बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट हुई है. घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास घटी है.  लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

 

बताया जाता है कि सिंहभूम ट्रेडिंग पेट्रोल पंप के कर्मी विमलेश कुमार और संजय बैंक ऑफ बड़ोदा में पैसा जमा करने पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को घेर लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनसे पांच लाख छीन लिए. इस दौरान अपराधियों ने विमलेश कुमार को हथियार के बट से मारा, जिससे वे घायल हो गए हैं.    

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही