Search

चाईबासा : साकेत का हरफनमौला प्रदर्शन, सीसीसी ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को हराया

Chaibasa (Sukesh kumar) : साकेत कुमार सिंह के शानदार आलराउंडर प्रदर्शन एवं रितिक सेठ की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चाईबासा क्रिकेट क्लब ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 53 रनों से पराजित किया. अब प्री-क्वार्टर फाईनल में चाईबासा क्रिकेट क्लब का मुकाबला मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब से 30 जनवरी को होगा. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर चल रहे अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में नौ विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-crowd-gathered-at-bodhi-bagi-martyr-fair-college-and-school-students-were-enthralled-with-the-presentation/">हजारीबाग

: बोधि बागी शहीद मेला में उमड़ा जनसैलाब, कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति से मोहा मन
विजय मर्चेट ट्राफी में झारखण्ड अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छह चौकों एवं एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए. जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज मनु राज ने तीन चौकों तथा दो छक्कों की सहायता से 40 रनों की पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में कप्तान उपेंद्र चौरसिया ने चार चौकों एवं एक छक्का की मदद से 27 नाबाद तथा आमर्त्य चौधरी ने दो छक्कों की मदद से 16 रनों का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम सिंह ने 46 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए जबकि अमृत कश्यप, शुभम ओझा, युवराज आनंद एवं प्रेम कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.5 ओवर में 130 रन पर ही सिमट गई. इस टीम की ओर से सम्राट अभिषेक ने चार चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 29 रन, ज्योतारादित्य गोस्वामी ने एक चौका एवं दो छक्कों की मदद से 28 रन, प्रेम कुमार ने 11 रन तथा सुमित गिरि ने 10 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/140-crore-indians-are-living-in-the-era-of-bjps-injustice-congress/">भाजपा

के अन्याय काल में जी रहे हैं 140 करोड़ भारतीय : कांग्रेस
अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से रितिक सेठ ने 27 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. जबकि रोहित बरजो ने 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. साकेत कुमार सिंह ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया और 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. विकास रजक को एक सफलता हाथ लगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//