Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: एसडीओ ने कहा, कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर दिग्‍भ्रमित कर रहे कुछ तथाकथित गिरोह

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: जिला परिषद कार्यालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी की अध्यक्षता में मानकी मुंडा संघ केंद्रीय समिति, आदिवासी हो समाज महासभा, युवा महासभा, सेवानिवृत्त संगठन, जोहार संगठन सहित गैर सरकारी संस्था आसरा, प्रदान, एकजुट के प्रतिनिधियों संग सामाजिक जागरूकता(विकास) समिति के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य विगत दिनों घटित हुई घटनाओं के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता की भावना बनी रहे. इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/pre-budget-discussion-jharkhand-government-should-increase-the-budget-amount-according-to-the-population-of-minorities/">बजट

पूर्व चर्चा : अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुरूप बजट राशि बढ़ाये झारखंड सरकार

कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर बहाली गैर संवैधानिक कार्य

बैठक के उपरांत कोल्हान अधीक्षक सह सदर एसडीओ शशीन्द्र कुमार बड़ाईक ने बताया कि विगत दिनों में कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर कुछ तथाकथित गिरोह द्वारा स्वयं को भूसंपदा का मालिक घोषित कर हाल में ही पुलिस एवं शिक्षकों की बहाली की जा रही थी, जो कोल्हान क्षेत्र में विधि व्यवस्था के विरुद्ध गैर संवैधानिक कार्य था. कोल्हान अधीक्षक ने बताया कि आज विचार आदान-प्रदान हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रतिनिधियों के साथ कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट की क्या वैधानिकता है और इसकी क्या आवश्यकता है जैसे विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से चर्चा की गई.

शांतिपूर्वक समाज को आगे ले जाने पर की जरूरत

उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट है कि कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट की मांग जिनके द्वारा भी की जा रही है, उनके द्वारा कानून एवं संवैधानिक नीतियों को स्वहित में परिभाषित कर ग्रामीण क्षेत्र के जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. जिसके कारण विधि व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन रही है. उक्त सभी प्रकरण पर प्रशासन की क्या कार्रवाई होनी चाहिए. क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को इन सबों से दूर रखा जाए और ग्रामीणों को कैसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए शांति पूर्वक समाज को आगे ले जाना है इस पर विचार करने की जरूरत है. मौके पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बुका उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन आदि भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:गुरुजी">https://lagatar.in/at-the-time-guruji-slogan-was-land-kar-lenge-jharkhand-under-the-leadership-of-hemant-the-slogan-of-3-25-crore-people-together-will-build-jharkhand/">गुरुजी

के समय नारा था ‘लड़ कर लेंगे झारखंड’, हेमंत के नेतृत्व में 3.25 करोड़ लोगों का नारा है- मिलकर गढ़ेंगे झारखंड’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही