Search

चाईबासा : कोल्हान नितिर तुरतुंग की द्वितीय वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

Chaibasa (Sukesh Kumar) : दिव्या भारती मीटिंग हॉल में कोल्हान नितिर तुरतुंग की द्वितीय वार्षिक आम बैठक हुई. बैठक में कोल्हान नितिर तुरतुंग के चारों केंद्र (चाईबासा, चक्रधरपुर, तांतनगर, कुचाई) के स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य के अलावा केएनटी के दानदाता उपस्थित थे. बैठक में केएनटी के अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने कहा कि पे बैक टू सोसाइटी के तहत मुंडा-मानकी संघ, नौकरी-पेशा समूह, युवाओं, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से आदिवासियों का सामाजिक संगठन कोल्हान नितिर तुरतुंग का कार्य संचालित होता है. इसका उद्देश्य, आदिवासी बच्चों को नौकरी, रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु सही मार्गदर्शन देना है. यह संस्था कोचिंग-क्लासेज एवं शारीरिक प्रशिक्षण जैसी सम्पूर्ण कोर्स उपलब्ध कराने वाली एक मात्र संस्थान है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-giriraj-army-will-organize-blood-donation-camp-on-april-30/">चक्रधरपुर

: गिरिराज सेना रक्तदान शिविर का करेगा आयोजन 30 अप्रैल को

बैठक में कोषाध्यक्ष ने संस्था के एक वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया

संगठन के महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने संगठन के वर्तमान कार्यों, उपलब्धियों एवं भविष्य के उद्देश्यों के बारे में बताया. इसके बाद संगठन के कोषाध्यक्ष धनसिंह हेम्ब्रोम ने संस्थान के पिछले एक वर्ष का लेखा-जोखा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. बैठक में अतिथि के रूप में आनंद कुमार जेराई, ज्ञान सिंह दोराईबुरु, प्रवीण कुमार गागराई, दुम्बी दिग्गी, बीडीओ डांगुर कोड़ाह, बीडीओ साधु चरण देवगम, डॉ. शिव शंकर हांसदा, सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम आदि उपस्थित थे. जिन्होंने केएनटी के कार्यों की सराहना की साथ ही संस्था के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिए सराहा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-national-panchayat-raj-day-celebrated-in-pavda-panchayat/">घाटशिला

: पावड़ा पंचायत में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस

केएनटी के संस्थापक सदस्य की आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना

कार्यक्रम में केएनटी के संस्थापक सदस्य की आत्मा की शांति एवं उनके परिवार की धैर्य शक्ति के लिए प्रार्थना की गई. बैठक में मुख्य रूप से राम चन्द्र सोय, उपाध्यक्ष, हेमंत सामड़ कार्यालय सचिव पंकज बांकिरा, प्रवक्ता अंजन सामड़ (शिक्षक), सत्यजीत हेम्ब्रोम एवं रबिन्द्र गिलुवा (संस्थापक सदस्य), मुन्ना सोय, नंदलाल बांकिरा, नागेश्वरी करवा, मीनीश्री बिरुली, लखिन्द्र भूमिज, रघुनाथ बिरुवा, विजय सिंह सुंडी, सुरेश हेम्ब्रोम, सगेन हेम्ब्रोम, विशाल पूर्ती, अंजू पूर्ती, बेला जेराई, कानू राम बोदरा, सुर सिंह हेम्ब्रोम एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp