Search

 
 
 

चाईबासाः सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन बंकर ध्वस्त किए

नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार को सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है. सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था. जिसकी चपेट में जवान आ गए.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान, सारंडा व पोड़ाहाट जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लड़ाई चल रही है. सुरक्षा बल के जवान जंगलों में नक्सलियों के बनाए बंकर व डंप को ध्वस्त कर उनके मंसूबों को नाकामयाब करने में जुटे हुए हैं. जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा बनाए गए तीन बंकर को ध्वस्त किया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक सामग्री समेत कई अन्य सामान बरामद किये हैं.

सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार को सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है. सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था. जिसकी चपेट में जवान आ गए. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. उल्लेखनीय है कि कोल्हान और सारंडा के जंगल में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने अन्य दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है जिसको लेकर सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

माओवादी संगठन के आर्थिक स्रोत पर सबसे बड़ी कार्रवाई

चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों ने एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर भाकपा माओवादी संगठन के आर्थिक स्रोत पर अब तक की सबसे बड़ी चोट पहुंचाते हुए बीते 27 जुलाई जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये 35 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी. सुरक्षाबलों ने संयुक्त आपरेशन के दौरान कराईकेला थानान्तर्गत जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप बड़ी मात्रा में संग्रहित धन बरामद किया है. इसे हथियार खरीदने में प्रयोग किया जाना था. पिछले दो महीने के दौरान सुरक्ष बलों ने 100 से अधिक आईईडी भी बरामद कर उसे विनष्ट करने का काम किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही