Search

 
 
 

चाईबासा : झींकपानी के रविन्द्र बाल संस्कार स्कूल में नई शिक्षिकाओं का हुआ चयन

 
Chaibasa : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत रविन्द्र बाल संस्कार स्कूल के लिए दो शिक्षिकाओं मनीषा हेम्ब्रम और संजू पिंगुवा का चयन सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के लिए किया गया. शिक्षिकाओं के चयन हेतु कमारहातु के मसकल लाइब्रेरी भवन में एक साक्षात्कार का आयोजन किया गया. दोनों शिक्षिकाएं एमए उत्तीर्ण हैं और प्रशिक्षित हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-after-losing-one-eye-in-the-accident-the-laborer-wandering-from-door-to-door-for-compensation/">किरीबुरु

: दुर्घटना में एक ऑंख खोने के बाद मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर
साक्षात्कार पैनल में स्कूल के सचिव सिकंदर बुड़ीउली, एलआईसी पदाधिकारी सह साहित्यकार जवाहरलाल बांकिरा, सेवानिवृत्त रेलकर्मी सह साहित्यकार तिलक बारी, मध्य विद्यालय, आसनपाठ मझगांव के विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नीमडीह के प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम और टुसा सरदार पब्लिक स्कूल के शिक्षक जगन्नाथ हेस्सा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही