Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत टोंटो एवं गुदड़ी का चयन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के निमित्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार किया गया. कार्यशाला में बताया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का संचालन किया जाना है. जिसके तहत जिले के दो प्रखंड टोंटो एवं गुदड़ी का चयन केन्द्र स्तर से किया गया है. कार्यशाला में उपायुक्त के द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस दौरान आकांक्षी जिला अंतर्गत शामिल सूचकांक स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन, सामाजिक विकास से संबंधित बिंदुओं पर पीपीटी प्रदर्शित करते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-india-staged-a-sit-in-in-front-of-the-dc-office-in-protest-against-the-incident-in-manipur/">जमशेदपुर

: मणिपुर की घटना के विरोध में डीसी कार्यालय के समक्ष इंडिया ने दिया धरना

प्रखंड स्तरीय कार्यशाला करने का निर्देश

कार्यशाला में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी ने अगस्त माह में चयनित दोनों प्रखंडों में चिंतन शिविर तथा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों संग कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया. उक्त कार्यशाला में सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, संलग्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित पीरामल फाउंडेशन एडीसी टीम व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही