Search

 
 
 

चाईबासा : सभी सीएचसी में भेजे गये सर्प दंश के इंजेक्शन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु आवश्यक वैक्सीन उपलब्ध करवाया गया है. जिसके तहत बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 96 वाइल, बड़ाजामदा में 70, चक्रधरपुर में 30, गोइलकेरा में 13, जगन्नाथपुर में 25, झींकपानी में 9, खूंटपानी में 50, कुमारडुंगी में 52, मझगांव में 20, मंझारी में 35, मनोहरपुर में 65, सोनुआ में 42, तांतनगर में 50, टोंटो में 55 एवं जिला अस्पताल में 200 वाइल सहित पूरे जिले में कुल 812 वाइल वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है. सिविल सर्जन द्वारा आमजनों से अपील किया गया है कि सर्पदंश की परिस्थिति में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाएं तथा सर्पदंश से पीड़ितों का जीवन बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-expressed-happiness-over-the-commencement-of-studies-in-manipal-medical-college-expressed-grief-over-the-plight-of-the-professional-college/">जमशेदपुर

: मणिपाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरु होने पर रघुवर ने खुशी जाहिर की, प्रोफेशनल कॉलेज की दुर्दशा पर जताया दुःख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही