Search

 
 
 

चाईबासाः IED विस्फोट में जवान शहीद, एक घायल

 
Chaibasa: सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है. इसमें कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध चाईबासा पुलिस के द्वारा बताया गया कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजोनबुरू और तुम्बाहाका अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के दौरान तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट कर दो आईईडी बिछा रखा था. साथ ही रास्ते में गड्ढा कर लोहे का रड और स्पाइक होल लगा दिया था. जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-protest-against-ucc-and-manipur-incident-tribals-will-gather-in-delhi-on-october-6/">रांचीः

यूसीसी और मणिपुर की घटना का विरोध, दिल्ली में 6 अक्टूबर को जुटेंगे आदिवासी
सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी को नक्सलियों ने विस्फोट किया. जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं इस घटना में इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/nitish-will-not-even-go-to-spit-on-bjp-lalan-singh-said-on-speculations-of-his-return-to-nda/">बीजेपी

पर थूकने भी नहीं जायेंगे नीतीश, एनडीए में वापसी की अटकलों पर बोले ललन सिंह 

बड़े नक्सलियों का है जमावड़ा

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इनके विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही