Search

 
 
 

चाईबासा : एसआर रूंगटा ग्रुप ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी को 102 रनों से हराया

 
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी डिवीजन लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गे एकतरफा मुकाबले में एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी चक्रधरपुर की टीम को 102 रनों से पराजित कर दिया. इस जीत से एसआर रूंगटा को पूरे चार अंक मिले. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर रूंगटा ग्रुप की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए. एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित राज ने 5 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में अजिल अलताफ ने 1 चौका एवं 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन, अभिषेक आरित कच्छप ने 7 चौकों की मदद से 34 रन, विवेक रंजन ने 4 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से 33 रन और जयंत विश्वकर्मा ने 2 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से 23 रनों का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर गेंदबाजी करते हुए नरेश पासवान ने 37 रन देकर 2, रोहित सिंह ने 60 रन देकर 2 विकेट लिए. राज तिग्गा, अर्चित, डेविड सागर मुंडा एवं करण कुमार को एक-एक विकेट मिला. जीत के लिए 30 ओवरों में 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.2 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 139 रन ही बना सका. शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकाडेमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डेविड सागर मुंडा ने 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 25 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में अर्चित ने 3 चौकों की मदद से 23 रन, नरेश भुईया ने 3 चौकों की मदद से 22 रन और इस्तिखार अकरम ने 1 चौका एवं 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाए. एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से अभिषेक कच्छप ने 18 रन देकर 3, कुश झा ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि अमित कुमार, विवेक रंजन एवं रोहित कुमार को एक-एक विकेट मिला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही