: विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए टाटा स्टील ने किया ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन
धर्म के नाम पर विभाजित करने का हो रहा प्रयास
भाषा सिंह ने कहा कि देश की परिकल्पना को धर्म आधारित बनाया जा रहा है. हिन्दू संतों-पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ, प्रधानमंत्री द्वारा हिन्दू पूजा-पाठ कर, राजतंत्र के एक प्रतीक सेंगोल (डंडा) को नए संसद में स्थापित किया गया. यह देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और ब्राह्मणवाद को स्थापित करने का एलान है. संसद भवन के उद्घाटन में एक भी महिला का न होना और केवल पुरुष पुरोहितों का होना दर्शाता है कि हिंदू राष्ट्र में महिलाओं की क्या स्थिति होगी. यह महिला पहलवानों के उत्पीड़न से भी झलकता है. महिला पहलवानों ने जिस भाजपा सांसद पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाया और जिसकी गिरफ्तारी के लिए वे आंदोलनरत हैं, जिसे पॉक्सो के तहत तत्काल जेल होना चाहिए था. वह संसद भवन उद्घाटन समारोह में ससम्मान शामिल था. वक्ताओं ने कहा कि कोल्हान समेत पूरे झारखंड में भाजपा आदिवासियों की स्वशासन व्यवस्था, संस्कृति व आदिवासियत को हिन्दुत्व में विलीन करने पर उतारू है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा व उसके इशारों पर विभिन्न सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक संगठनों द्वारा कोल्हान में लोगों को धर्म के नाम पर विभाजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-cricket-associations-18-day-summer-cricket-camp-completed/">चाईबासा: जिला क्रिकेट संघ का 18 दिवसीय समर क्रिकेट कैंप सम्पन्न
आदिवासी के जमीन, जंगल और खनिज को लूटने की योजना
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के जमीन, जंगल और खनिज को लूटने के लिए इनसे जुड़े कानूनों को लगातार कमजोर किया जा रहा है और इन्हें निजी कंपनियों के हाथों बेच दिया जा रहा है. आदिवासी-मूलवासियों के संसाधनों को लूटने के लिए क्षेत्र को सुरक्षा बलों के छावनी में बदल दिया गया है. बिना ग्राम सभा की सहमति की कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, आदिवासियों पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं. झारखंड आज भी आंतरिक उपनिवेश सा बना हुआ है. झारखंड अकेला प्रांत है जहां तीसरी चौथी श्रेणी की नौकरियों से भी आदिवासी-मूलवासी वंचित हैं. आज तक स्थानीयता के आधार पर नियोजन की जरूरी और उचित प्रक्रिया भाजपा जैसे बाहरी वर्चस्व वाले दलों की राजनीतिक और प्रशासनिक कूटनीति के कारण नहीं बन पाई है. एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, दूसरी तराफ मोदी सरकार अडानी व चंद कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में और मेहनतकश वर्ग के जनाधिकारों को लगातार कमजोर करने में लगी है. समागम में वक्ताओं ने इस क्षेत्र की राजनितिक पृष्ठभूमि पर व्यापक चर्चा की. कहा कि जमशेदपुर संसदीय सीट में भाजपा की पकड़ मजबूत है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया:">https://lagatar.in/dumaria-free-health-camp-organized-for-primitive-sabar-tribe-families/">डुमरिया:आदिम सबर जनजाति परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
कोल्हान व झारखंड के हर सीट से भाजपा को हराना होगा
समागम के अंत में सभी ने लोकतंत्र को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में कोल्हान व झारखंड के हर सीट से भाजपा को हराने का आह्वान किया. गैर भाजपा दलों से आह्वान किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि विपक्ष के वोट का बिखराव नहीं हो एवं उनकी ओर से साझा उम्मीदवार दिया जाए. यह भी कहा गया कि आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को झारखंडी सोच के छतरी तले संगठित करना होगा. साथ ही, गठबंधन को इस दिशा में चलने का दबाव देना होगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fight-between-two-groups-in-land-dispute-case-registered-on-both-sides/">हजारीबाग: जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
Leave a Comment