Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : स्टूडेंट क्लब ने देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को हराया

  • एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2023-24
Chaibasa (Sukesh kumar) :  स्टूडेंट क्लब ने सोमवार को लगभग हारी हुई बाजी अपने नाम कर चक्रधरपुर के देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को 26 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में टॉस स्टूडेंट क्लब के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. उनका यह निर्णय उल्टा पड़ गया जब स्टूडेंट क्लब के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज मात्र 18 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए. टीम की स्थिति उस समय और नाजुक हो गई जब 47 के स्कोर पर उनके सात विकेट गिर गए. लेकिन कप्तान मो वसीम एवं आकाश यादव ने स्थिति को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 129 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा. मो वसीम ने तीन चौकों एवं सात छक्कों की मदद से 77 रन तथा आकाश यादव ने तीन चौकों एवं तीन छक्कों की सहायता से 56 रन बनाए. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-memorandum-submitted-to-the-principal-to-improve-the-education-system-in-degree-college-mazgaon/">Kiriburu

: डिग्री कॉलेज मझगांव में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अन्य बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने 16, मोअज्जम खान ने 12 तथा मनीष कुमार एवं शोएब अहमद ने 11-11 रनों का योगदान दिया. देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की ओर से सबसे घातक गेंदबाजी रोनित थापा ने की, जिसने मात्र 24 रन देकर स्टूडेंट क्लब के पांच बल्लेबाजों को चलता किया. अर्णव चंदा ने दो राहुल कुमार ने एक विकेट हासिल किया. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की टीम पूरे 30 ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई और 26 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी. हालांकि देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी भी कोई खास नहीं रही. इसके आठ विकेट मात्र 103 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि स्टूडेंट क्लब ये मैच बड़े अंतर से जीत जाएगी, परंतु नौवें विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक सम्राट एवं शुभम रॉय ने 63 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर हार के अंतर को कम कर दिया. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-8-bells-stolen-by-breaking-the-lock-of-mata-kansara-temple-of-nakti/">Chakradharpur

: नकटी के माता कंसरा मंदिर में ताला तोड़कर 8 घंटी की चोरी
अभिषेक ने छह चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 63 तथा शुभम रॉय ने तीन चौकों एवं एक छक्का की मदद से 31 रन बनाए. दोनों ही बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए. अन्य बल्लेबाजों में सरफुद्दीन अंसारी ने 22, रोनित थापा ने 14 तथा अंकित सिंह ने 12 रन बनाए. स्टूडेंट क्लब चाईबासा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश यादव ने 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि सजरुल होदा, मो. वसीम, अतुल एवं मनीष कुमार को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bhoomipujan-performed-for-construction-of-kali-puja-pandal/">Adityapur

: काली पूजा पंडाल निर्माण का किया भूमिपूजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही