Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: टाटा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में कचरे के बीच परीक्षा देने को विद्यार्थी मजबूर

Chaibasa (Sukesh Kumar): जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को टाटा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कराया गया था. लेकिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद टाटा कॉलेज के परीक्षा हॉल की सफाई नहीं कराई गई. जिला प्रशासन की इस लापरवाही की वजह से विद्यार्थी कचरे के बीच परीक्षा लिखने को मजबूर हैं. मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी स्नातकोत्तर के फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-rail-traffic-jam-on-the-demand-to-include-kudmi-kurmi-in-the-list-of-scheduled-tribes/">चांडिल:

कुड़मी-कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग पर रेल चक्का जाम

छात्र नेताओं ने की हर कार्यक्रम के बाद साफ-सफाई की मांग

कोल्हान विवि के छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़, मंजित हांसदा व बलराम मार्डी ने मांग की है जब भी कार्यक्रम होता है कार्यक्रम के पश्चात इस भवन की ठीक से साफ सफाई की जाए ताकि विद्यार्थी स्‍वच्‍छ माहौल में क्लास कर सकें एवं परीक्षा दे सकें. इससे पूर्व भी जिला प्रशासन के द्वारा बहुउद्देशय भवन का उपयोग किया गया था. लेकिन साफ सफाई पर बार बार मौखिक आश्वासन मिलता है. सही रूप से कभी भी साफ सफाई नहीं होती है. इसे भी पढ़ें: भारी">https://lagatar.in/cryptomarket-recovered-after-heavy-fall-market-cap-up-4-05-percent-xrp-up-6-56-percent/">भारी

गिरावट के बाद संभला क्रिप्टोमार्केट, मार्केट कैप में 4.05 फीसदी की बढ़त, XRP में 6.56 फीसदी की तेजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही