Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मांगीलाल रूंगटा प्लस टू स्कुल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के नवम, दशम 11वीं तथा 12वीं के 150 छात्र-छात्राओं को आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो ) भ्रमण गुरुवार को कराया गया. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा द्वारा संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विषय के पाठ्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया. इन छात्र-छात्राओं को वरीय शिक्षिका प्रमिला टूटी तथा वरीय शिक्षक लक्ष्मण महाली के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बच्चे काफी उत्साहित, प्रसन्न तथा उत्सुक दिखे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-saint-robert-high-school-became-aware-of-the-provisions-of-the-pocso-act/">जमशेदपुर

: पोक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत हुए संत रॉबर्ट हाई स्कूल के छात्र

दी गई प्रसारण की जानकारी

विद्यालय के व्यवसायिक प्रशिक्षक अनंजय प्रसाद की कर्तव्यनिष्ठा के कारण इन छात्रों को आधुनिक तकनीक, सूचना विज्ञान, नवाचार तथा कौशल विकास का ज्ञान बारीकी से मिल पाया जो सराहनीय हैं. आकाशवाणी के अनाउंसर संगीता शर्मा ने इस कार्यक्रम में बच्चों का प्रोत्साहित किया तथा कई तरह की जानकारियां दी. किस प्रकार से यहां से प्रसारण होता है तथा रिकॉडिंग, एडिटिंग कैसे किया जाता है, यह सारी जानकारी बच्चों ने प्राप्त किए तथा उनसे जुड़े सवाल भी पूछे. आकाशवणी के एक्सपर्ट द्वारा बच्चों को जवाब देकर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही