Search

 
 
 

चाईबासा : 40 लाख की लागत से की जाएगी टाटा कॉलेज की मरम्मत, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत टाटा कॉलेज चाईबासा के क्लास रूम का जल्द ही मरम्मत किया जाना है. इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. कुल 40 लाख की लागत से पूरे कॉलेज की मरम्मत की जाएगी. पिछले कई सालों से मरम्मत नहीं होने की वजह से टाटा कॉलेज की स्थिति जर्जर हो गई है. लेकिन अब विद्यार्थियों को जर्जर भवन के क्लास रूम में नहीं पढ़ना होगा. जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर कॉलेज प्रशासन की ओर से मरम्मत प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसे भी पढ़े : गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-sensex-slipped-198-points-reliances-shares-fell-3-03-percent/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 198 अंक फिसला, रिलायंस के शेयर 3.03 फीसदी लुढ़के

नए भवन का भी होगा निर्माण

रूसा फंड के तहत करोड़ों रुपये कॉलेज को दिए गए हैं. इसमें कॉलेज के विकास के अलावा नए भवन का निर्माण भी होना है. दो चरण में पैसों काे खर्च किया जाएगा. प्रथम चरण में मरम्मत के अलावा कुछ नए क्लास रूम का भी निर्माण होना है. जबकि द्वितीय चरण में अन्य भवन का भी निर्माण किया जाएगा. साइंस ब्लॉक के तरफ अलग से प्रयोगशाला का भी निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है. साथ ही लाइब्रेरी को भी दुरुस्त किया जाएगा. इसे भी पढ़े : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-white-elephant-became-a-solar-water-tower-in-gurgaon/">आनंदपुर

: गुड़गांव में सोलर जलमीनार बना सफेद हाथी

एचआरडी को भेजा गया है प्रस्ताव : डॉ. एससी दास

मालूम हो कि टाटा कॉलेज पिछले कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुआ है, इस कारण कुछ हिस्सा जर्जर हो गया है. लेकिन अब उस हिस्से को दूर करने को लेकर कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. आय व्यय कमेटी की बैठक में भी सर्वसम्मति से निर्माण कराने पर सहमति बन गई है. टाटा कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. एससी दास ने कहा कि रूसा के तहत फंड प्रदान किया गया है. कॉलेज के आय-व्यय कमेटी से सहमति ली गई है. इसके बाद एचआरडी को प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. उन्होंने कहा कि कॉलेज में नए भवन के अलावा नए प्रयोगशाला, पुराने भवन की मरम्मत इत्यादि कार्य किए जाएंगे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-of-mangalam-city-society-organized-sawan-milan-ceremony/">आदित्यपुर

: मंगलम सिटी सोसायटी की महिलाओं ने किया सावन मिलन समारोह का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही