Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केयू में टीचर एंड पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार टीचर एंड पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें एम कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र -छात्रएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे. डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर डॉ संजीव कुमार सिंह ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही है और उसी कड़ी के अनुरूप आज कॉमर्स विभाग में टीचर पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KU-PG-DEPRT-1-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-list-of-block-in-charge-released-regarding-congresss-hand-to-hand-joint-campaign/">आदित्यपुर

: कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को लेकर प्रखंड प्रभारियों की सूची जारी
उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि सभी बच्चों की क्षमता अलग अलग होती है. इसलिए अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से कभी न करें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की प्रोफेसर भवानी मूडी ने कहा कि टीचर्स और पेरेंट्स मीटिंग का उदेश्य यह है कि हमलोग बच्चों, अभिभावकों और टीचर्स के बीच जो दूरी है उसे कम करके बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास कर सकें. विभाग की प्रोफेसर पूजा कुमारी ने भी अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके इस मीटिंग में आने से बच्चों को ही नहीं हमलोगों को भी ऊर्जा मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही