Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दीक्षांत समारोह के नाम पर वसूली गई राशि कई विद्यार्थियों को हो चुकी है वापस

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में 2022 को आयोजित दीक्षांत समारोह के नाम पर 9222 विद्यार्थियों से वसूली गई राशि को वापस करने संबंधी खबर लगातार न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया था कि दीक्षांत समारोह के नाम पर विद्यार्थियों से वसूली गई राशि वापस नहीं की गई है, लेकिन सिंडिकेट में वापस करने का निर्णय हो चुका है. इसको विश्वविद्यालय ने गंभीरता से नहीं लिया. कई विद्यार्थी अभी पैसों की आस में बैठे हुए हैं, लेकिन उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है. कोल्हान विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि कुछ विद्यार्थियों का पैसा वापस हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyclist-rammed-by-trailer-on-nh-dies-on-the-spot/">जमशेदपुर

: एनएच पर साइकिल सवार को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
सिर्फ ऐसे विद्यार्थियों का यह पैसा वापस नहीं हुआ है, जिन्होंने कैफे से आवेदन किए थे. उन्होंने कहा कि आवेदन करने वालों से अधिक लोगों ने पैसा लेने के लिए आवेदन किया है. ऐसे में जांच करने के बाद ही पैसा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी दो-दो बार आवेदन कर चुके हैं. इस स्थिति में किसी भी विद्यार्थी को दो बार भुगतान करना नियम के विरुद्ध होगा. बैंक के साथ विश्वविद्यालय की बैठक हुई है. इसको लेकर इस स्क्रूटनी की जा रही है. इस स्क्रूटनी के पश्चात बाकी विद्यार्थियों का भी भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही