Search

 
 
 

चाईबासा : एलआईसी भवन के निकट पुलिया का गार्डवाल क्षतिग्रस्त, हो सकता है हादसा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : एलआईसी बिल्डिंग के पास एनएच 75 ई मुख्य मार्ग पर भीड़ भाड़ वाले ईलाके में पुलिया के दोनों तरफ का गार्डवाल जर्जर होकर टूट गया है. इससे हमेशा बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से बैरिकेटिंग किया गया है जो नाकाफी है. संबंधित विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई पहल अब तक नहीं होने से लोगों में रोष है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sheetal-vatika-foundation-launched-awareness-campaign-on-the-topic-of-organic-fertilizer/">चाईबासा

: शीतल वाटिका फाउंडेशन ने चलाया जैविक खाद को लेकर जागरूकता अभियान

काफी संख्या में लोगों का होता है आवागमन

[caption id="attachment_393454" align="aligncenter" width="406"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tweet-360x504.jpeg"

alt="" width="406" height="569" /> उपयुक्त को किया गया ट्वीट[/caption] मामलें पर संज्ञान लेते हुए जिला बीस सूत्री सदस्य सह कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल को ट्वीट कर संबंधित विभाग के द्वारा पुलिया के दोनों तरफ के गार्डवाल का निर्माण करवाए जाने की मांग की है. त्रिशानु राय ने कहा है कि चाईबासा शहर के मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त गार्डवाल का निर्माण नहीं कराया जाना विभाग के असंवेदनशीलता को दर्शाता है. शहर के इस मुख्य सड़क पर रोजाना काफी संख्या में आमजनों का आवागमन रहता है. यह मुख्य सड़क कोल्हान प्रमंडल तथा प सिंहभूम जिला मुख्यालय को भी जोड़ती है. इस मार्ग से ही आस-पास क्षेत्रों के मरीजों को अग्रेतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल चाईबासा लाया जाता है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही