Search

 
 
 

चाईबासा : जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं, उन्हें तराशने की जरूरत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सुबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सहाय योजना के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में स्थित प्रतिभावान खिलाड़ियों को चाहे वह किसी भी खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ी हो उन्हें अच्छे खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की योजना तैयार की गई है. जोबा मांझी स्थानीय एसएसए मैदान में आयोजित सहाय योजना के तहत फुटबॉल के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कही. इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित बालक एवं बालिका वर्ग के 14 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-saraswati-puja-performed-with-pomp-in-different-areas-of-guava/">नोवामुंडी

: गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से की गई सरस्वती पूजा

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भेजे जाएंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित प्रखंड के टीम को जिला स्तर की टीम के रूप में मान्यता देकर उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मंत्री जोबा मांझी के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, विकास आयुक्त संदीप बक्शी, भूमि सुधार उप समाहर्ता नजारत, उप समाहर्ता जयंत रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. का उद्घाटन किया और इस प्रतियोगिता को लेकर गुब्बारा उड़ान भी उड़ाया. इस मौके पर जिला खेल विभाग के सभी पदधारी उपस्थित थे . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही