Search

 
 
 

चाईबासा : प्लेटफार्म पर नहीं लगा है डिस्प्ले बोर्ड, यात्रियों को हो रही है परेशानी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है, आगे तरफ यात्री रहते हैं लेकिन अचानक ट्रेन का नंबर पीछे हो जाने से यात्रियों को दौड़ के पीछे आना पड़ता है. जिसके कारण यात्रियों का समय बर्बाद और दुर्घटना होने की संभावनाएं भी बनी रहती है. चाईबासा रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म है. चाईबासा रेलवे स्टेशन से दो एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा एक पैसेंजर गुजरती है.  हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा टाटा विशाखापट्टनम एक्सप्रेस इसी स्टेशन से होकर गुजरती है. लेकिन अभी तक सूचना डिस्प्ले बोर्ड रेलवे विभाग ने नहीं लगाया  है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cracks-have-started-falling-in-the-ceiling-of-the-office-of-the-registrar-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कुलसचिव के कार्यालय की सीलिंग में पड़ने लगी है दरारें

यात्रियों को हो रही है असुविधा 

जिसके कारण काफी परेशानी यात्रियों को उठाने पड़ती है. प्लेटफार्म पर किसी प्रकार की सूचना बोर्ड या डिस्प्ले नहीं लगाए गए हैं. पूर्व में कई बार डीआरएम और जीएम के दौरों के समय नगर विकास समिति व नागरिको द्वारा डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की मांग की गई थी. जिस पर अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश तो दिया था, लेकिन आदेशों का पालन नहीं हो सका है. इसके चलते रेलवे स्टेशन पर अब तक डिस्प्ले बोर्ड नहीं लग सके हैं. इससे यात्रियों में बोगियों के आने के स्थान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है. यात्री अनुमान लगाकर खड़े रहते है. रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज कम होने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जहां परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं रेलवे की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-pradesh-sahiya-sangh-demonstrated-at-the-health-ministers-residential-office/">जमशेदपुर

: झारखंड प्रदेश सहिया संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के आवासीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही