Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: टोन्‍टो की मुखिया ने उपायुक्‍त से की सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जांच की मांग

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): टोन्टो प्रखंड की टोन्टो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने टेन्सरा से मुसरीबुरू तक प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना के तहत बन रही सड़क की जांच की मांग की है. उन्‍होंने इस संबंध में आज उपायुक्त अनन्‍य मित्‍तल को को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि उक्त सड़क पर बनी आरसीसी पुलिया बीच में टूट गई है. नाबालिग से सडक के निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है. लगभग पांच से छह सौ फीट का काम अधूरा छोड़ दिया गया है. संवेदक द्वारा मजदूरी का भुगतान भी कम कर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-will-honor-30-schools-that-get-five-star-rating-in-cleanliness/">जमशेदपुर

: स्वच्छता में फाइव स्टार रेटिंग पाने वाले 30 स्कूल को डीसी करेंगी सम्मानित

सड़क की वास्तविक लागत 4 करोड़ 46 लाख के करीब

इस सड़क की वास्तविक लागत 4 करोड़ 46 लाख के करीब है. मुखिया ने इस सड़क के निर्माण में गंभीर घपले की आशंका जताते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है. उन्‍होंने ज्ञापन में कहा है कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिये काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे चलने के बाद यह रोआम जाने वाली सड़क से मिल जाती है. जिससे इस क्षेत्र के लोगों का चाईबासा तथा गुवा दोनों तरफ से जुड़ाव संभव है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-25-kg-thermocol-plate-seized-in-campaign-against-single-use-plastic-fined-12-thousand/">आदित्यपुर:

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान में 25 किलो थर्मोकोल प्लेट जब्त, 12 हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही