Search

 
 
 

चाईबासा : पद्मश्री रामदयाल मुंडा को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में बुधवार को पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की 84वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि डॉ रामदयाल मुंडा ने अंतरराष्ट्रीय मंचों से जनजातीय संस्कृति की आवाज बुलंद की थी. कला को विश्व के मंच तक पहुंचाया था. इसके लिए वर्ष 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. झारखंड आंदोलन को धार देने वाले नायक थे. डॉ रामदायल मुंडा महान शिक्षाविद, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी साहित्यकार थे. उन्होंने आदिवासी समाज और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रताप कटियार महतो, जयकिशन विरूली, हर्ष रवानी, जगदीश निषाद, जय किशन यादव, दिलीप साव, अजय झा, अजय पोद्दार, सिकन्दर बुडिउली, मोटु, शिव बजाज, अजय मोहता, रोहित दास, मणिकांत पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-disturbance-in-ug-semester-one-examination-in-womens-college-august-24-exam-question-paper-distributed-on-23rd-only/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में गड़बड़ी, 24 अगस्त की परीक्षा का प्रश्नपत्र 23 को ही बांटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही