Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, टैबलेट व मोबाइल बरामद

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर शनिवार को एसडीपीओ वाहमन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 31 निवासी ललिता नायक के घर से सैमसंग कंपनी का टैबलेट और अन्य सामान की चोरी हो गई थी.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर शनिवार को एसडीपीओ वाहमन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 31 निवासी ललिता नायक के घर से सैमसंग कंपनी का टैबलेट और अन्य सामान की चोरी हो गई थी.

पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने न्यू बालीबांध निमडीह निवासी 32 वर्षीय रवि कुमार साव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का टैबलेट उसने बेच दिया है. उसकी निशानदेही पर छोटा निमडीह निवासी 22 वर्षीय बानु कावरा के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

Uploaded Image

दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक टैबलेट और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि कुमार साव के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही