Search

चाईबासाः सुभाष बानरा हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के साथ एसडीपीओ.

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सुभाष बानरा हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कमरहातु गांव का साए देवगम व झींकपानी के हतना बेड़ा गांव का गोविन्द मुनदुइया शामिल है. यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर दी. 


उन्होंने बताया कि पिछले 28 मार्च को आचु पावर ग्रिड के पास रोड किनारे से सुभाष बानरा का शव बरामद किया गया था. वह पांडरासाली के सईडीह का रहने वाला था.  उसकी हत्या धारदार हथियार से की गयी थी. उसके पिता मुकुन्द बानरा के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल में 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था.

 

 

पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दोस्त साऊ देवगम को गिरफ्तार किया. उसने इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है.


उसने बताया कि पुराना लेन-देन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. उसके पांच साथियों को सुपारी देकर हत्या कराई गई. उसकी निशानदही पर कांड में लिप्त गोविन्द मुन्दुईया को गिरफ्तार किया गया. गोविन्द मुन्दुईया का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में एसडीपीओ वहामन टूटी व अन्य जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp