Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतराः सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मिला 10 लाख, घायल को 2 लाख मुआवजा

सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय व पुलिस प्रशासन के प्रयास से मृतक चंदन के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक तथा घायल नेहा कुमारी को इलाज के लिए 2 लाख रुपये नगद मुआवजा दिया गया.
Advertisement
Advertisement
मृतक के आश्रित को मुआवजा का चेक देते सीओ.

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के मूर्वे स्टेडियम के समीप हुए सड़क हादसे के बाद प्रशासन की पहल रंग लाई. सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय व पुलिस प्रशासन के प्रयास से मृतक चंदन के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक तथा घायल नेहा कुमारी को इलाज के लिए 2 लाख रुपये नगद मुआवजा दिया गया. यह मुआवजा राशि झाझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पूर्व में हुए समझौते के तहत दी गई.

 


गौरतलब है कि रेलवे में मिट्टी उठाव कार्य के दौरान तेज रफ्तार हाइवा  ने बाइक सवार चंदन को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मुआवजे की मांग उठी. इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया. सीओ गौरव कुमार राय ने कहा कि हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ खड़े रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही