Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई व कमाई में पूरे देश में नंबर वन

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है. माल ढुलाई में रेल मंडल ने इस वर्ष 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस उपलब्धि के साथ यह देश में पहले स्थान पर रहा.
Advertisement
Advertisement
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीआरएम व अन्य.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनबाद रेल मंडल न केवल देश का सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाला मंडल बना, बल्कि माल ढुलाई में भी शीर्ष पर अपनी स्थिति बरकरार रखी. यह जानकारी शनिवार को डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है. माल ढुलाई में रेल मंडल ने इस वर्ष 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस उपलब्धि के साथ यह देश में पहले स्थान पर रहा. जबकि बिलासपुर रेल मंडल 194.05 मिलियन टन माल ढुलाई के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

 


यही नहीं, राजस्व के मामले में भी धनबाद रेल मंडल ने अपनी बादशाहत कायम रखी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडल ने कुल 23,773.24 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जो देश में सर्वाधिक है. वहीं बिलासपुर रेल मंडल 23,645.34 करोड़ रुपये की आय के साथ दूसरे स्थान पर रहा.यात्री सेवाओं में भी मंडल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा. इस दौरान 279.25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया जिससे 529.88 करोड़ रुपये की आय हुई. यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.88 करोड़ रुपये अधिक है जो यात्री सेवाओं में सुधार और बढ़ती संख्या को दर्शाता है.


इसके अलावा बिना टिकट यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में भी मंडल को बड़ी सफलता मिली. कुल 3.64 लाख से अधिक मामलों का पता लगाते हुए 21.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई जो अनुशासन और राजस्व दोनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उपलब्धि है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही