Search

 
 
 

धनबादः बलियापुर में बाइक-पिकअप की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल

बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर शुभम महतो (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग व परिजन.

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर शुभम महतो (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.


 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई. हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मृतक शुभम महतो पुटकी के का रहने वाला था और अपने मामा घर प्रधानखंता से बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान आमझोर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से बाइक की सीधी टक्कर हो गई.

 


हादसे में घायल रोहित कुमार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, पिकअप चालक का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप वैन को जब्त कर लिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही