Search

 
 
 

IIT-ISM में ‘इन्वेंटिव’ 6 अप्रैल से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सबसे बड़े नवाचार सम्मेलनों में शुमार इन्वेंटिव-2026 का आयोजन 6 अप्रैल से शुरू होगा. उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे.
 
कार्यक्रम की जानकारी देते निदेशक व अन्य.

स्टार्टअप्स को मिलेगा 25 करोड़ का फंड

Dhanbad : देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सबसे बड़े नवाचार सम्मेलनों में शुमार इन्वेंटिव-2026 का आयोजन 6 अप्रैल से शुरू होगा. उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे. दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन प्रयोगशालाओं में विकसित हो रही रिसर्च को सफल स्टार्टअप्स में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. देश भर के 23 आईआईटी संस्थानों में से अब तक 15 ने कार्यक्रम में भागीदारी की पुष्टि की है.


इस आयोजन को सफल बनाने में आईआईटी-आईएसएम के साथ आईआईटी बीएचयू, आईआईटी पटना, आईआईटी खड़गपुर व आईआईटी भुवनेश्वर जैसे प्रमुख संस्थान सहयोग कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान देशभर के आईआईटी द्वारा विकसित करीब 200 अत्याधुनिक इनोवेशंस की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके साथ ही 50 से अधिक स्टार्टअप्स व 20 से ज्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट्स की भागीदारी से एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने का प्रयास किया जाएगा.

 


खास बात यह है कि इनोवेशन को प्रोत्साहित करने व स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए 25 करोड़ का फंड भी वितरित किया जाएगा. आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन भविष्य की तकनीकों पर केंद्रित पांच प्रमुख थीम अर्थ साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, सेमीकंडक्टर व मटेरियल साइंस पर पर आधारित है. इन क्षेत्रों में हो रहे शोध और नवाचार देश की तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. कार्यक्रम के दौरान दो नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी शुभारंभ किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही