Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी हड़गड़ी स्थल पर झारखंड जगुआर STF कैंप विस्तार का विरोध, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड जगुआर एसटीएफ कैम्प के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आदिवासी समाज ने शनिवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर रोक लगाने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड जगुआर एसटीएफ कैम्प के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आदिवासी समाज ने शनिवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर रोक लगाने की मांग की है.

 

ज्ञापन में बताया गया है कि जिस भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह आदिवासी समुदाय का पारंपरिक हड़गड़ी स्थल है, जहां उनके पूर्वजों की स्मृतियां और धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. ऐसे में इस जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचा सकता है.

 

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यह स्थल आदिवासी समाज की है. उनकी पहचान, परंपरा और संस्कृति से जुड़ा है. यदि यहां किसी तरह का हस्तक्षेप किया गया, तो इससे सामाजिक तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

 

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हड़गड़ी स्थल को परियोजना से अलग रखा जाए और आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए इस भूमि को अधिग्रहण से मुक्त किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही