Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : विश्व नवकार महामंत्र दिवस के लिए राज्यपाल को निमंत्रण

जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. भेंट कर उन्हें 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस (द्वितीय संस्करण) में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. भेंट कर उन्हें 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस (द्वितीय संस्करण) में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ मनाया जाएगा, जिसमें विश्व शांति और समृद्धि के लिए णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा.

 

जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस पावन अवसर पर भाग लेने की अपील की. रांची में यह कार्यक्रम मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक आयोजित होगा. जो लोग कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे अपने-अपने स्थान पर ही मंत्र जाप कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं.

 

प्रतिनिधिमंडल में चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन, लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी एकता बड़जात्या, यूथ विंग चेयरपर्सन नितेश जैन तथा राकेश जी बछावत शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही