Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के 4 पदों पर भर्ती, 5 अप्रैल से आवेदन शुरू

रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्ति फुल-टाइम संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी. कुल 4 पदों पर बहाली की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 से 7 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्ति फुल-टाइम संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी. कुल 4 पदों पर बहाली की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 से 7 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

 

 

योग्यता और शर्तें

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता यूजीसी नियमावली (DHTE, GoJ – 2018 के अनुसार) होनी चाहिए. आयु सीमा भी यूजीसी के नियमों के अनुसार अंतिम तिथि तक निर्धारित की जाएगी. आरक्षण झारखंड सरकार की रोस्टर नीति के अनुसार लागू होगा.


मानदेय और कार्यकाल

चयनित अभ्यर्थियों को मानदेय रांची विश्वविद्यालय के मानकों (CVS) के अनुसार दिया जाएगा. यह नियुक्ति 11 महीने के लिए होगी, जिसे संतोषजनक कार्य के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

 

आवेदन शुल्क

सामान्य एवं ओबीसी वर्ग: 1500 रुपये

एसटी/एससी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 1000 रुपये


शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से “The Registrar, Ranchi University, Ranchi” के पक्ष में, रांची में देय होगा.


चयन प्रक्रिया यूजीसी नियमों के अनुसार होगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ranchiuniversity.ac.in पर जाएं.

 

विश्वविद्यालय को सभी आवेदनों को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है और इस संबंध में लिया गया निर्णय अंतिम होगा.

 

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज (शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव) तथा डिमांड ड्राफ्ट के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार, रांची विश्वविद्यालय, शहीद चौक, रांची – 834001, झारखंड के पते पर 7 मई 2026 (कार्यालय समय के भीतर) तक भेजना होगा. साथ ही आवेदन की सॉफ्ट कॉपी rucvs.ranchi@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेजना अनिवार्य है.

 

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तिथि की सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही