Search

 
 
 

लोगों को हर हाल में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए : DC

जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर हाल में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए. किसी भी उपभोक्ता को गोदाम या डिपो से सिलेंडर उठाने के लिए नहीं भेजा जाएगा.
 

Ranchi : जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर हाल में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए. किसी भी उपभोक्ता को गोदाम या डिपो से सिलेंडर उठाने के लिए नहीं भेजा जाएगा.

 

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को तत्काल गैस की जरूरत हो तो वह एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर ले सकता है, लेकिन सामान्य 14.2 किलोग्राम सिलेंडर केवल घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

 

प्रशासन ने कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी संचालक या कर्मचारी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही गैस गोदामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए निर्देश दिए गए.

 

बैठक में यह भी कहा गया कि आने वाले दिनों में गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और निर्धारित सीमा के अनुसार ही बुकिंग करें.

 

उपायुक्त ने लोगों से कहा कि गैस के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. सभी उपभोक्ताओं को घर तक डिलीवरी मिलेगी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि व्यवस्था सुचारू रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही