Search

 
 
 

गढ़वा में अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का खाल बरामद

जिले में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने का खुलासा करते हुए सख्त कार्रवाई की है. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और खाल बरामद किया. कार्रवाई के दौरान अवैध ढांचे को भी गिरा दिया गया, हालांकि मौके से संचालक और उससे जुड़े लोग फरार हो गए.
 

Garhwa : जिले में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने का खुलासा करते हुए सख्त कार्रवाई की है. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और खाल बरामद किया. कार्रवाई के दौरान अवैध ढांचे को भी गिरा दिया गया, हालांकि मौके से संचालक और उससे जुड़े लोग फरार हो गए.

Uploaded Image

अवैध ढांचे को ध्वस्त किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के ऊंचरी इलाके के घनी आबादी वाले क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पशुपालन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर परिषद तथा स्थानीय पुलिस को शामिल कर एक संयुक्त टीम बनाई गई.

 

छापेमारी के दौरान टीम को एक बंद कमरे में अवैध बूचड़खाना चलता हुआ मिला, जहां चारों तरफ पशुओं के अवशेष फैले हुए थे. करीब एक घंटे तक चली तलाशी अभियान में भारी मात्रा में संदिग्ध और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई.

 

मौके पर पहुंचे जिला पशुपालन पदाधिकारी ने प्रारंभिक जांच में इसे प्रतिबंधित पशु वध से जुड़ा मामला बताया. बरामद सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इसकी पुष्टि की जा सके.

 

प्रशासन ने संबंधित विभागों को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही