Search

 
 
 

जामताड़ाः कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि घायल संजय सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार संजय सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि श्याम कुमार सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार व खड़ा ट्रक.

Jamtara : महिजाम-जामताड़ा मुख्य सड़क पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्याम मंदिर के समीप शनिवार को एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी संजय सिंह व श्याम कुमार सिंह के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि घायल संजय सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार संजय सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि श्याम कुमार सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया.

 


जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के शिकार दोनों लोग देवघर के बाबा मिंदर में जल चढ़ाने के बाद अपने एक मित्र से मिलने आसनसोल जा रहे थे. इसी दौरान श्याम मंदरी के पास यह हादसा हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही