Search

 
 
 

देवघरः दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, नकदी बरामद

एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा. जांच में सामने आया कि वे फर्जी एटीएम कार्ड व सिम कार्ड अपने साथियों को उपलब्ध कराते थे.
 
गिरफ्तारी आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा. जांच में सामने आया कि वे फर्जी एटीएम कार्ड व सिम कार्ड अपने साथियों को उपलब्ध कराते थे और साइबर ठगी की रकम एटीएम से निकालकर गिरोह तक पहुंचाते थे.

 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय प्रताप सिंह व मीर हमजा अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम, चार एटीएम कार्ड व 9700 रुपये नकद बरामद किए हैं. छापेमारी में मधुपुर थाना की टीम शामिल थी. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही