Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मां तारा गैस एजेंसी में SDO-CO का औचक निरीक्षण, आपूर्ति में अनियमितताएं उजागर

शहर में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार और अंचलाधिकारी ने शुक्रवार देर शाम मां तारा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement
गैंस एजेंसी में जांच करते अधिकारी
  • गैस आपूर्ति में खेल
  • जांच में खुली पोल
  • मार्च से अब तक सैकड़ों बुकिंग लंबित

Deoghar :    शहर में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार और अंचलाधिकारी ने शुक्रवार देर शाम मां तारा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया.

 

जांच के दौरान एजेंसी की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आईं. पता चला कि 12 मार्च से 4 अप्रैल के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई है. इससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है. 

 

Uploaded Image

 

अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को कड़े निर्देश दिए हैं. साथ ही स्पष्ट कहा कि गैस वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के सिद्धांत पर ही किया जाए. किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लंघन कर बिना बारी या अनधिकृत व्यक्ति को गैस देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

इसके अलावा एजेंसी को तत्काल प्रभाव से होम डिलीवरी सेवा सुचारू करने और सभी लंबित बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है.  प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने पर एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही