Search

 
 
 

गोमिया के वाटर कैनाल से हाथ कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब टीटीपीएस के कोदवाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक के पूरब दिशा में बने वाटर कैनाल से एक युवक का हाथ कटा शव बरामद किया गया.
 

Bokaro :  जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब टीटीपीएस के कोदवाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक के पूरब दिशा में बने वाटर कैनाल से एक युवक का हाथ कटा शव बरामद किया गया.

 

मृतक की पहचान कोदवाटांड़ निवासी रामू तुरी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले रात में घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.

 

अब दो दिन बाद उसका शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

 

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच में जुट गई है. शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही