Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्‍या, गिरफ्तार

जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत स्थित उचवाबाल ग्राम में शुक्रवार की रात एक पिता ने अपने ही पुत्र की चाकू से हमलाकर हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मनिका थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत स्थित उचवाबाल ग्राम में शुक्रवार की रात एक पिता ने अपने ही पुत्र की चाकू से हमलाकर हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, बिनेश्‍वर परहिया और सीताराम परहिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से अपने बेटे पर हमला कर दिया.

 

हमले में गंभीर रूप से घायल सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई. इसी दौरान गांव के ही सुदेश परहिया और राजू परहिया ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की.  बीच-बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चोट लग गई, जिसका इलाज चल रहा है.

 

घटना की जानकारी मिलने पर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने रात में ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था. लेकिन इस बार विवाद हिंसक हो गई. डीएसपी भरत राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के नशे में होने की बात सामने आई है.

 

इसी दौरान हुए विवाद में पिता ने बांस काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही