Search

 
 
 

जमशेदपुर: नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार

शहर के कदमा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जीजा शास्त्रीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है.
 

Jamshedpur : शहर के कदमा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जीजा शास्त्रीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है. 

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बिहार के भागलपुर की निवासी है और कुछ दिनों के लिए कदमा स्थित अपनी बहन के घर आई थी. घटना के दिन उसकी बहन काम पर गई थी और  वह घर पर अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. 

 

यह भी आरोप है कि जीजा ने पीड़िता को इस संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. हालांकि बाद में पीड़िता ने कदमा थाना में शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. 

 

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.  फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही