Search

 
 
 

चतरा : झाड़ियों से पशु चिकित्सक का शव बरामद, हत्या की आशंका

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित तपेज-रमना सड़क के किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान बहराकोचवा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में ही पशुपालन विभाग में पदस्थापित थे.
 

Chatra :   जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित तपेज-रमना सड़क के किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान बहराकोचवा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में ही पशुपालन विभाग में पदस्थापित थे.

 

शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जोगेंद्र यादव की हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा. मौके से मोटरसाइकिल व मोबाइल भी बरामद हुआ है.  

 

Uploaded Image

पशु चिकित्सक जोगेंद्र यादव का शव 

 

परिजनों के अनुसार, जोगेंद्र यादव देर शाम से घर से लापता थे, जिसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई थी. इस बीच महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

 

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गहनता से जांच के लिए हजारीबाग से डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया जा रहा है.

Uploaded Image

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी


घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप और देवरिया के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

 

आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही